Advertisement

वेल्डन फ्यूचर एकेडमी विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी विद्यालय में 19 मार्च को सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।

वार्षिक परीक्षा में कुल 496 बच्चे सम्मिलित हुए थे। इनमें से पूर्व प्राथमिक सेक्शन में आरोही लागूरी और राजकुमार दास ने शत प्रतिशत, देवांगशु मंडल और ऋषभ बेहरा ने 99.91 प्रतिशत एवं अदिति राज ने 99.68 प्रतिशत तथा प्राथमिक सह उच्च प्राथमिक सेक्शन में एनाम मुंडा ने 99.24 प्रतिशत, अंकिता पूर्ति ने 97.99 प्रतिशत एवं सिद्धांत कुमार रवानी ने 97.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाजामदा पंचायत के मुखिया पार्वती देवगम, झामुमो नोवामुंडी प्रखंड प्रतिनिधि अशोक दास, जिला सदस्य झामुमो पश्चिमी सिंहभूम एवं उप प्रमुख नोवामुंडी प्रखंड ज्योति दास आदि उपस्थित थे।अतिथियों ने विद्यालय एवं अपने वर्ग में अव्वल आने वाले बच्चों को ट्रॉफी और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अव्वल आने वाले बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं बताया कि शिक्षा की जड़ें कड़वी होती है, लेकिन उसका फल मीठा होता है।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि समय और शिक्षा का सही उपयोग ही इंसान को सफल बनाता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम सिन्हा ने बताया कि सफलता के लिए न सिर्फ ज्ञान बल्कि विवेक और समझदारी भी जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों में मनीष पूर्ति, अजीत गुप्ता, भुवन बिहारी महतो, फिरोज खान, नामलेन पूर्ति, दीपा सिंह, मीना दास, सावनी बर्मन, भवानी प्रधान, सोनाली बोस, क्रिया हेंब्रम, कंचन साहू, खुशबू कुमारी, कुमकुम कुमारी, चंदा कुमारी, पूनम रवानी, प्रीति तिवारी, रीना मिश्रा, रेखा कुमारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *