Advertisement

अंगवाली में रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ, रात्रि में प्रवचन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मैथानटोंगरी स्थित धर्म-संस्थान में 19 मार्च को प्रातः श्रीरामचरित मानस पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। मानस समिति के अध्यक्ष रामबिलास रजवार के हाथो संस्थापक रामधाम शरण उर्फ़ गौरबाबा ने मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प कराया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर व्यास मंच पर विराजमान आचार्य अनिल पाठक ब्यास ‘वाचस्पति’, अमित पाठक, बलदेव शरण, अशोक मिश्र, सतीश मिश्र, राजेश पांडेय सहित गौरबाबा, रामपद बाबा, शिवकुमार आदि पुजारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ के साथ मानस पाठ का शुभारम्भ किया गया। पाठकी बतौर मंच के निकट युवतियां व युवक पाठ दुहरा रहे थे।

मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, संतोष प्रसाद नायक, बरुण मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, परमेश्वर महतो, डॉक्टर देवाशीष विश्वास, अंकित जायसवाल, अजीत जायसवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

बताया जाता है कि रात्रि प्रवचन के दौरान मिर्जापुर यूपी से पधारे मानस मर्मज्ञ धर्मराज शास्त्री एवं अयोध्या से पधारी रामायणी शान्ति श्रेया ने कई प्रसंग पर व्याख्यान किया। आज प्रथम दिवस होने से रात्रि को कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। हालांकि, पुरे कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारी व् सदस्य गण सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *