एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। विस्थापित समिति के अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि प्रबंधन का रवैया विस्थापितो के प्रति ठीक नही है। कहा कि सीसीएल बीएंडके प्रबंधन के नीति के खिलाफ बैदकारो के ग्रामीण एकजुट हैं। संघर्ष मोर्चा के द्वारा राज्यपाल, कल्याण मंत्री व जिले की उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि बिना सहमति के प्रबंधन माइंस विस्तार किया तो ग्रामीण कारो परियोजना प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को विवश है। कारो परियोजना से प्रभावित तेजलाल महतो, सीताराम महतो, बैजनाथ महतो, महादेव महतो ने कहा कि प्रबंधन का रवैया विस्थापित रैयतों के प्रति ठीक नही है। राहुल महतो, सरज महतो, चंदन महतो, शेरु गंजू, नारायण महतो, प्रयाग ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों की बिना अनुमति लिये माइंस का विस्तार कर रहा है।
बैठक मे उपस्थित ग्रामीण सखदेव महतो, सावित्री देवी, तरवा देवी, तेमिया देवी, जानकी देवी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन जंगल को खत्म करने का प्रयास कर रहा है। जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। बैठक मे बैदकारो मोर्चा की महिला कमेटी गठित की गई। बैठक मे सैकड़ो की संख्या मे रहिवासी पुरुष व् महिलाएं उपस्थित थे।
51 total views, 51 views today