Advertisement

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित गोष्ठी में माताजी की जन्म-शताब्दी को लेकर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मे बेरमो प्रखंड अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान मे 16 मार्च को गायत्री ज्ञान मंदिर करगली बाजार में आयोजित की गयी। गोष्ठी में माताजी की आगामी जन्म-शताब्दी वर्ष एवं ज्योति कलश-यात्रा भ्रमण के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

गोष्ठी की अध्यक्षता गायत्री परिवार बेरमो प्रखंड समन्वयक रघुनंदन बरनवाल एवं जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रथ भ्रमण की सफलता के लिए पुरे बेरमो प्रखंड के पंचायतो से लेकर गांवों तक गुरुदेव के विचारों को दीप-यज्ञ, साहित्य वितरण कर रहिवासी श्रद्धालुओं को जागृत कर इस कार्यक्रम में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया। रथ के भ्रमण के लिए अनेक प्रकार के समितियों का गठन करने का निर्णय भी लिया गया।

गोष्ठी में निर्देश दिया गया कि प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल, संस्कृति मंडल से सम्पर्क कर रथ-भ्रमण के लिए रुट चार्ट बनाने व प्रशासन को सुचना देने सहित सभी यथोचित कार्य पुरी करनी है। गोष्ठी के पश्चात भोजन-प्रसाद कराके आगंतुको को विदा किया गया।

मौके पर जिला युवा समन्वयक गीता कुमारी, बेरमो प्रखंड महिला समिति समन्वयक आशा देवी, युवा समन्वयक विनय बरनवाल, उप समन्वयक जितेन्द्र चौहान, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समन्वयक मनोज विश्वकर्मा, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना समन्वयक डेगलाल महतो, सप्त आंदोलन समन्वयक मनोज साव, उप समन्वयक संजय सिंह, जय बहादुर थापा, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी उप समन्वयक अर्चना बरनवाल, पुनम गुप्ता, उमा देवी, मंजू देवी, राधे देवी, जगेश्वर मल्लाह, रेवाराम साहू, वासुदेव लाल, अशोक साव, कमलावती देवी, सुजाता गुप्ता, श्वेता बरनवाल, पुजा बरनवाल, शांति देवी, अंजु देवी, सरस्वती देवी, पुनम देवी, डोली देवी, रीता झा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *