बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के पांच कार्यकर्ताओं को मिला पद
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो केंद्रीय कमिटी ने पूर्व मे भंग किये गये बोकारो जिले के सभी नौ प्रखंड कमिटी को पत्रांक संख्या 53/2024-25 के तहत बीते 13 मार्च को सूची जारी की है। जारी सूचि के अनुसार जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कमिटी मे पांच कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया है।
जानकारी के अनुसार एक बार पुनः पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष पद पर कृष्णा महतो को चयनित किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर फिनिराम सोरेन व मनोज कुमार टुडू, सचिव पद पर श्रीराम हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश महतो को जिम्मेवारी दी गई है। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के पार्टी कार्यकर्ताओं, सदस्यों ने चयनित प्रखंड पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी तथा केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कृताज्ञता व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply