Advertisement

गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरू में रहिवासियों ने जमकर खेली होली

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। होली पर्व के मद्देनजर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा,
बड़ाजामदा तथा किरीबुरू क्षेत्र में रहिवासियों ने जमकर होली खेलकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। साथ ही होली पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाई गई।

बताया जाता है कि होली के अवसर पर पुलिस चौकसी एवं लगातार पेट्रोलिंग के कारण हर जगह शांति का माहौल रहा। रहिवासियों ने आपसी भाईचारे, एकता व् हर्षोल्लास के साथ शान्ति पूर्ण तरीके से होली मनाई। कही भी विवाद नहीं देखी गई। बड़े एवं छोटे सभी एक-दूसरे को सम्मान करते देखे गए। शराब दुकानें बंद रहने के कारण नशापान की स्थिति कम से कम रही। अधिकतर रहिवासी परिवार व दोस्तों के साथ होली खेलते अपने-अपने घरों में दिखे।

बताया जाता है कि होली पर्व पर विशेष चौकसी के तहत गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वाहन चेकिंग की गई। होली के दौरान नशे की हालत व गलत ढंग से वाहन चलाने वालों की घड़पकड़ की गई। पुलिस द्वारा वाहन की चेकिंग कर उन्हें सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया। सेंसिटिव एरिया में पुलिस गश्ती बढ़ाने के कारण पुलिस के डर से हुड़दंगियों में डर बना रहा।

किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, इंस्पेक्टर बमबम कुमार, बीडीओ पप्पु रजक, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार की लगातार पुलिस गश्ती गुवा के विभिन्न जगहों पर निरंतर जारी रही। साथ ही होली के अवसर पर 14 एवं 15 मार्च को 2 दिनों तक मालवाहक गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *