Advertisement

पेटरवार के तेनु चौक में मारवाड़ी सामाज के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सामाज के प्रदेश अध्यक्ष बसंत मित्तल का रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में बोकारो जिला के हद में पेटरवार के तेनु चौक पर मारवाड़ी संघ पेटरवार द्वारा फूल माला व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ी सामाज पेटरवार के अध्यक्ष प्रेम कुमार मोर ने बताया कि सामाज के उत्थान के लिये प्रदेश अध्यक्ष मित्तल कई सराहनीय कार्य किया है, जिससे मारवाड़ी सामाज राज्य में इनके नेतृत्व में अलग पहचान बनाये हुऐ है। गिरिडीह जाने के क्रम में मित्तल ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों को होली की बधाई दी। मौके पर माड़वाड़ी सामाज के मनोज बुधिया, राजकुमार तुलस्यान, राजकुमार रानीलिया, सूरज कुमार, शुभम मोर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *