एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश संस्था के विभिन्न इकाइयों के तत्वावधान में 12 मार्च को होली विषयक ऑनलाइन काव्य सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संस्था के साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं का सृजन कर पटल को होली विषय की कविताओं से रंगीन कर दिया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ हीं संस्था की संयोजिका सविता राज ने कार्यक्रम को सुंदर बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन साहित्यकारों का सहयोग रहा, जिन्होंने एक से बढ़कर एक रचनाओं से पटल को आह्लादित किया उनमें संस्थापिका ममता मेहरोत्रा, मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज, अंजनी कुमार पाठक, डॉ सुमन मेहरोत्रा, जय प्रकाश अग्रवाल (काठमांडू नेपाल), उदय नारायण सिंह, भीम सिंह नेगी (हिमाचल प्रदेश), दीनबंधु आज़ाद, डॉ जगदीश शर्मा, रामबाबू शर्मा राजस्थानी (दौसा राजस्थान), अनंत राम चौबे अनंत (मध्यप्रदेश) डॉ राम शरण सेठ (छटहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश), पुष्पा पालीवाल “पुष्प” (कांकरोली राजस्थान), आदि।
हेमा जैन, अनिता झा, संजय जैन “बीना” (मुंबई), किशन लाल कहार (राजस्थान),vरामकुमार पटेल (छत्तीसगढ़), डॉ विनोद कुमार शकुचंद्र, राजकुमार अरोड़ा, जयश्री कृष्णा, छत्र छाजेड़ फक्कड़ (सफदरगंज दिल्ली), कृष्णदेव प्रसाद सिंह (महाराष्ट्र), ब्रह्मानंद पांडेय (पटना), अमर नाथ सोनी अमर, राजकुमार छापरिया, वीणा गुप्त (नई दिल्ली), प्रा. गायकवाड़ विलास (महाराष्ट्र), चंद्रकला भारतीया (महाराष्ट्र), भास्कर सिंह माणिक (कोंच), अभिषेक कुमार, क्रांति श्रीवास्तव, संजय राजभर “समित”, नीलोफर फारुकी तौसीफ़ (मुंबई), प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल” (उत्तराखंड), गोविंद पांडेय, विजय तिवारी (अहमदाबाद), किशन मनमुख दास भावनानी (महाराष्ट्र), रमेश श्रीवास्तव (पश्चिम बंगाल), अमर नाथ सोनी, अमर ठाकुर (कोलकाता), सुनील कुमार उपाध्याय (पटना), रामप्रकाश ‘पथिक’, आनंद पांडेय (सोनभद्र), ओम प्रकाश कुंतल, चंद्र प्रकाश गुप्त, डॉ गीता पांडेय, बृज किशोरी त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), अंजनी कुमार “सुधाकर”, डॉ रवीन्द्र ठाकुर, श्रीपद्मा आदि का अहम योगदान रहा।
37 total views, 3 views today