एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर कार्यशाला का आयोजन
महिला बंध्याकरण में सारण जिला को प्रमंडल स्तर पर बेस्ट आवार्ड
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सारण द्वारा 12 मार्च को सारण जिला मुख्यालय छपरा नगर के एक निजी होटल के सभागार में परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक सह सारण सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रमंडल के तीनों जिले छपरा, सिवान और गोपालगंज के परिवार नियोजन कार्यक्रम की उपलब्धियों की चर्चा की गयी तथा आगे लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस दौरान प्रमंडल स्तर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम में बेहतर और उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ सिन्हा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, आशा, एएनएम, काउंसलर, सीएचओ को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस दौरान महिला बंध्याकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सारण जिला, पुरूष नसबंदी में बेहतरीन उपलब्धि के लिए सीवान और ओरल पील्स, माला-एन- छाया में उत्कृष्ट योगदान के लिए गोपालगंज जिला को बेस्ट अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही सारण जिले को पीपीएस, पीपीआईयूसीडी, एमपीए-अंतरा में उत्कृष्ट जिला का अवार्ड दिया गया। सीवान जिले को भी पीपीआईयूसीडी और इंटरवल आईयूसीडी में बेस्ट अवार्ड प्रदान किया गया।
इस मौके पर आरडीडी डॉ अरूण कुमार चौधरी, सारण के सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, सीवान सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद, गोपालगंज सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद, आरपीएम प्रशांत कुमार, डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेशचंद्र कुमार समेत सारण, सिवान और गोपालगंज के सभी डीसीएम, एसीएमओ समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
इस दौरान एफपीएलएमआईएस के बारे में जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार परिवार कल्याण साधनों के स्टॉक के बारे में सॉफ्टवेयर पर जानकारी भेजकर स्टॉक को अपडेट किया जाता है व किस प्रकार परिवार कल्याण के साधनों की डिमांड की जाए। साथ ही इंडेंट व अपडेट कोड के माध्यम को प्रैक्टिकल रूप से विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में विवाह का सही उम्र, पोषण, परिवार कल्याण में आशाओं की भूमिका, परिवार कल्याण के साधनों, उनके प्रकार, साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर सर्वाधिक महिला बंध्याकरण करने वाले गोपालगंज जिले के उचकागांव सीएचसी के डॉ पीयूष रंजन को अवार्ड दिया गया। सबसे अधिक पुरूष नसबंदी करने वाले सारण जिले के मांझी सीएचसी के डॉ अभिषेक आशुतोष, पीपीएस में बनियापुर के डॉ सरिता सिन्हा, पीएएस में गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ मेहा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही गड़खा के एएनएम पुनम कुमारी, बरौली की एएनएम सीमा द्विवेदी, हथुआ की एएनएम दीपिका बेंजामेन, एकमा की एएनएम रिंकु कुमारी, बैकुंठपुर की आशा पिंकी देवी, गुठनी की आशा किरण यादव, सोनपुर की आशा पिंकी देवी, अमनौर की आशा शोभा देवी, माला कुअंर, बरौली की आशा फैसलिटेटर शिखा रानी, यूपीएचसी मासूमगंज की एएनएम पुष्पा कुमारी, यूपीएचसी बड़ा तेलपा के एएनएम सुमन कुमारी, मेनका कुमारी को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक किए गये सम्मानित
इस दौरान क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया, जिसमें मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार, दिघवारा के एमओआईसी डॉ रौशन, डॉ गोपालकृष्ण, डॉ महेंद्र मोहन, डॉ एचएन प्रसाद, डॉ किरण ओझा, डॉ सीमा सिंह, डॉ भारती सिंह, सोनपुर की डॉ नेहा कुमारी, सीवान महाराजगंज पीएचसी के एमओआईसी डॉ विपिन सिन्हा, सदर अस्पताल छपरा की निष्ठा मोडनवाल, डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर गौरव कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, एफपीसी बबिता कुमारी, क्षेत्रीय लेखापाल विजय कुमार राम, क्षेत्रीय मूल्यांकन सह अनुश्रवण पदाधिकारी शदाँ रहमान, आशा समन्वयक संतोष सिंह, बीएमई साबित्री पांडेय, कार्यालय सहायक मनोज कुमार, अकाउंटेंट निहारिका कुमारी, डाटा ऑपरेटर अंकु वर्मा, रंजय कुमार, सीफार के डीपीसी गनपत आर्यन, आईपास से शामा राय को सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply