एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले बोकारो जिले के दो जांबाज खिलाड़ियों को बेरमो विधायक, बोकारो डीसी एवं एसपी ने 12 मार्च को सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह सहित बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) एवं एसपी ने द्वय खिलाड़ियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित कर भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
ज्ञात हो कि, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के दो खिलाड़ियों जिन्होंने राज्य व जिले का मान अंतर्राष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया है को समाहरणालय में विधायक बेरमो सह जिला एथलेटिक्स संघ बोकारो के अध्यक्ष कुमार जयमंगल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस क्रम मे डीसी बोकारो एवं एसपी ने फुलों का गुलदस्ता देकर दोनों खिलाड़ियों यथा गोल्डी मिश्रा एवं मो. साजिद को जीत की बधाई दी।

बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के गोल्डी मिश्रा ने तिरंदाजी में एशिया कप स्टेज वन बैंकाक, थाइलैंड 2025 में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रशिक्षण केंद्र के मो. साजिद ने 110मी हर्डल्स में रजत पदक अर्जित कर परचम लहराया है। मौके पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply