ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएंडएमजेडब्ल्यूए) की महत्वपूर्ण बैठक 11 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आयोजित किया गया। बैठक में बोकारो जिला में संगठन की नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें प्रशांत सिन्हा को अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर आठ जनों को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष का भी चयन किया गया।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में रतन कुमार सिन्हा, अमित कुमार, मो. सेराज अंसारी, अनिल कुमार शर्मा, शशि कुमार सिंह और प्रविण कुमार को सदस्य बनाया गया। प्रदेश कानूनी सलाहकार के रूप में सुभाष कटरियार उर्फ राजा जी के साथ रमेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ निशु को जिम्मेदारी दी गई है।
मौके पर एआईएसएंडएमजेडब्ल्यूए के राष्ट्रीय महासचिव प्रितम भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, बोकारो जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह, दिनेश बनर्जी, अजय महतो, अमित दत्ता मौजूद थे। राष्ट्रीय महासचिव भाटिया ने कहा कि नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी कार्य को सुचारू रूप से कर एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने में सक्षम रहेंगे। साथ हीं पत्रकारों की समस्या का समाधान करने में सहायता करेंगे।
कमिटी गठन के बाद एसोसिएशन द्वारा बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी को शॉल ओढ़ाकर, बुके देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद होली मिलन समारोह में सभी ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई।
अनुमंडल पदाधिकारी मछुआ ने कहा कि होली का त्यौहार एकता, अनुष्ठान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा कि होली सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। यह भारत में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक हिंदू वसंत त्योहार है। यह मुख्य रूप से मार्च में फागुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और वसंत के आगमन का सभी जश्न मनाते है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने कहा कि होली हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। इनसे समानता और एकता की शिक्षा भी मिलती है।
भाटिया ने कहा कि यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि यह हिरण्यकश्यप पर नरसिंह के रूप में विष्णु की जीत का स्मरण कराता है। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश कानूनी सलाहकार, अध्यक्ष, महासचिव, उपस्थित पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, पत्रकार सहित सभी ने होली मिलन समारोह के अवसर पर होली के गानों पर अपने अपने नृत्य प्रस्तुत किया और फागुन के गीत भी गाए। जिससे सभी काफी प्रसन्न नज़र आए। सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली खेल कर बधाई दी। सभी ने इस अवसर पर पुआ पकवान का भी आनंद उठाया।
49 total views, 49 views today