शराब सेवन व शराब का अवैध धंधेबाजो के विरुद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई-सीओ
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना परिसर में बीते 10 मार्च की संध्या होली व उर्स को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता सीओ प्रवीण कुमार व संचालन शकुर अंसारी ने किया।
शांति समिति की बैठक में प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी डे, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नम्रता जोशी, थाना प्रभारी भजनलाल महतो, ज़िप सदस्य अमरदीप महाराज, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम मुख्य रुप से उपस्थित थे।
इस दौरान सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि शराब का सेवन करने वालों व शराब का अवैध धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि होली हिन्दुओं का महान पर्व है। इसमें एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर सभी खुशी मानते हैं। होली व उर्स त्योहार को हिन्दू-मुस्लिम एकता व भाईचारे के बीच पर्व को मनाने की अपील की। कहा कि त्योहार में विद्वेष फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की। कहा कि होली में कसमार का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है। इसलिए अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि होली व रमजान को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही रंगों के इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी समुदाय के रहिवासियों से उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।
मौके पर मुखिया राजेन्द्र महतो, अमरलाल महतो, विजय जायसवाल, चन्द्र शेखर नायक, हारू रजवार, चन्द्र शेखर हेम्ब्रम, पंसस इन्द्रजीत पांडेय, विनोद कुमार महतो, नागेन्द्र नायक, रवि कुमार, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, शेर ए आलम, धनलाल कपरदार, भुवनेश्वर महतो, सोहेल अंसारी, छोगालाल सिंह, शेखावत अंसारी, बानेश्वर महतो, सनातन महतो, इरफान अंसारी, मुन्ना अंसारी, प्रताप सिंह, परमेश्वर नायक, भोला स्वर्णकार, दिनेश महतो, मोबिन अंसारी, हसन अंसारी, मिथलेश जायसवाल, अखिलेश मरांडी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply