Advertisement

बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में रंग खेले आदि होली गीत पर झूमे श्रोता

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर जिला के हद में सरैया प्रखंड के मोती चौक स्थित नारायणी सेवा समिति द्वारा 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

अपने पारंपरिक कला एवं संस्कृति को संयोजित करने को कृत संकलिप्त संस्थान नारायण सेवा स्थली द्वारा होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कलाकार खासकर युवाओं ने समारोह में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक होली के पारंपरिक गीतों ने उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उक्त जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर के युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत अन्नू कुमारी ने गणेश वंदना से की। कार्यक्रम में अनमोल कुमार के गीत ने पनिया लाले लाल ये गौरा हमरो के चाही ने खूब तालियां बटोरी। वहीं सौम्या ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। हारमोनियम पर अशोक कुमार, तबले पर विद्यानंद शारदा एवं ढ़ोलक पर नीरज कुमार ने संगत किया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव रूपक कुमार ने उपस्थित तमाम कलाकारों एवं श्रोताओं को पूरी निष्ठा से स्वागत एवं अभिनंदन किया। अल्पाहार के बाद युवाओं को अपने पारंपरिक कला को बचाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कीर्तन मंडली के बच्चा बाबू, कुमोद कुमार, कृष्णा कुमार, साक्षी कुमारी, राज, मुमताज, रितिक, सपना, निशांत गुड्डू कुमार, मुन्ना कुमार एवं अन्य कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *