Advertisement

डीवीसी सीएसआर एवं ज्ञान-विज्ञान समिति द्वारा पिलपिलो में महिला दिवस समारोह

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट स्थित कंजकिरों पंचायत के पिलपिलो सामुदायिक भवन में डीवीसी सीएसआर एवं ज्ञान- विज्ञान समिति द्वारा 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक बीजी होलकर, डॉ संगीता रानी, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, स्वाति होलकर, नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, ऊपरघाट जिप सदस्य कुमारी खुशबू, जिप सदस्य फूलमती देवी, जेएसएलपीएस प्रमुख अनीता देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान अरजरिया ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि यह दिन उस नारी शक्ति को समर्पित है, जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और संकल्प के बल पर समाज को नयी दिशा दी है।

ऊपरघाट जिप सदस्य कुमारी खुशबू ने कहा कि महिलाएं समाज की सबसे बड़ी ताकत है, जो हमें एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है। बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की आधी आबादी के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियों एवं संसद में आरक्षण के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होकर अपने अधिकार पाने के लिए आगे आएं।

नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास, संगठन व् जागरूकता के बल पर महिलाएं कुरीतियों को मिटाने में सक्षम होंगी और आगे बढ़ेगी। डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ संगीता रानी ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है। प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है।

इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत शॉल, पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कर्पूरी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय लक्ष्मी, कंजकिरों पंचायत मुखिया ललिता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आजसू युवा राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, जेएसएलपीएस प्रमुख स्वाति सिंह, ज्ञान -विज्ञान समिति के अध्यक्ष सुभद्रा कुमारी, पूनम देवी, सुषमा कुमारी, मनोज कुमार महतो, संतोष कुमार उजागर, दिनेश कुमार, बीरेंद्र कुमार महतो, नंदलाल मुंडा, शंकर महतो आदि महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *