नौकरी करने वाले हर किसी को एक दिन सेवा से मुक्त होना है-विजय
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में इनमोसा कारो के तत्वाधान मे बीएंडके क्षेत्र अंतर्गत कारो खुली खदान से सेवानिवृत्त सिनियर ओवरमैन ए पी सिंह और माईनिंग सरदार मकसूद आलम को 9 मार्च को व्हाइट हाउस कारो मे सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। यहां इनमोसा पदाधिकारियों व् सहकर्मियो ने सिंह और आलम को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने सेवानिवृत्तो को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि दोनो कामगारों ने कंपनी की तरक्की में अपना बेहतर योगदान दिया है। कहा कि इनकी कमी हमेशा खलेगी। इनके अथक प्रयास से ही यह परियोजना आज काफी ऊंचाई पर पहुंची है। कहा कि दोनो बेदाग रिटायर्ड किये है, यह इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। कहा कि दोनो से इनमोसा संगठन को अनुभव और आर्शीवाद मिलता रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व् संचालन कारो शाखा सचिव निरंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर एरिया सचिव डी पी मौर्या, कारो शाखा अध्यक्ष डोमन पासवान सहित धर्मेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अजीत सिंह, तन्मय डे, राजेश सिंह, तारो महतो, कार्तिक गोस्वामी, अभिषेक रजक, गोमेज सिंह, सुनील कुमार, उत्तम, महेश रजक, पिंटू कुमार, सुनील कुमार मोदी, लक्ष्मण मोदी, चंचल कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply