प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बीते 8 मार्च को रूपायनी द्वारा यौन प्रजनन स्वास्थ विषय को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं यौन प्रजनन स्वस्थ सम्बंधित कानूनों पर संक्षिप्त जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका विनीता देवी, तेनुघाट पंचययत की मुखिया नीलम् श्रीवास्तव, जल सहिया संध्या देवी, पंचायत समिति सदस्या, रूपायनी संस्था सचिव डॉ सी. ए. कुमार, संस्था के कार्यकर्त्ता परगना मरांडी, कार्यक्रम प्रभारी अमृतांजली आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply