Advertisement

एमजीएम स्कूल में होगा बोकारो सिटी महिला जूडो लीग का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। एमजीएम स्कूल बोकारो में 9 मार्च को बोकारो जूडो संघ के पदाधिकारी एवं जूडो प्रशिक्षकों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोकारो में होने वाले महिला जूडो लीग के नियमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ स्पोर्ट्स भारत सरकार एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साईं के द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत के 25 शहरों में अस्मिता महिला जूडो लीग का आयोजन महिला सशक्तिकरण दिवस पर किया जाता है। कहा कि भारत के अन्य शहरों के साथ झारखंड के तीन शहर रांची, धनबाद और इस बार बोकारो को महिला जूडो लीग का आयोजन के लिए चुना गया है, जो कि बोकारो के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि महिला जूडो लीग का आयोजन आगामी 23 मार्च को एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो में होगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से अभी तक करीब 100 महिला जूडो खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। संघ द्वारा अनुमानित 150 प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है।

कहा कि जूडो को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता है तथा भारत सरकार का प्रयास सराहनीय है। जिससे महिलाएं सशक्त बनकर समाज में अपना स्थान बना रही है तथा जूडो खेल के जरिए देश दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी आयुष कुमार ठाकुर, दीपक रंजन, उमेश नायडू, राजेश महतो, धानांतर कुमार, सूरज कुमार, पायल सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *