Advertisement

महिलाएं समाज की रीढ है-श्वेता सिंह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रोटरी क्लब चास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चास स्थित गोल्डन हट में आयोजित कार्यक्रम में 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं और हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। विधायक सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेरणा देता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को बराबरी एवं अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करना हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समृद्ध एवं न्याय संगत समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने सम्मानित महिलाओं की समाज में उनके योगदान के लिए प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि अन्य के लिए आदर्श बनेगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान का सम्मान करने और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की संयोजिका डिंपल कौर ने कहा कि रोटरी महिलाओं के अधिकार एवं सशक्तिकरण की हितेषी है। डिंपल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने एवं समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत है।
जानकारी देते हुए रोटरी क्लब चास के सचिव मुकेश अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार और घरेलू कार्य जैसे विभिन्न क्षेत्र की 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया‌। मुकेश ने कहा कि अपनी मेहनत और लगनशीलता से इन महिलाओं ने समाज को प्रेरित किया है।

इसके पूर्व बोकारो की पहली महिला विधायक श्वेता सिंह को बिनय सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय वैद्य, नरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, धनेश बंका, पूजा वैद्य, ललिता चोपड़ा, कुमार अमरदीप, रितु अग्रवाल, माधुरी सिंह, संजय रस्तोगी, शैल रस्तोगी, प्रेम शंकर सिंह, अर्चना सिंह, पूनम अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, किरण कुमार, कविता बंका, प्रिया केजरीवाल, मंजीत सिंह, आरती पारख, अंजना झांझरिया आदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *