Advertisement

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक-पंकज महतो

जेसीएमयू द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट स्थित महिला मंडप में 8 मार्च को जेसीएमयू बीएंडके एरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार यह आयोजन सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के अध्यक्ष पंकज महतो के नेतृत्व में किया गया। जिसका संचालन क्षेत्रिय सचिव किशोर कुमार ने किया। सर्वप्रथम यहाँ मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय जोनल सचिव जयनारायण महतो सहित अतिथियो को माला पहनाकर व गुलाल- अबीर लगाकर स्वागत किया गया। केंद्रीय जोनल सचिव महतो ने कहा कि होली त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमे सभी के साथ मिलकर रहना चाहिए।

झाकोमयू एरिया अध्यक्ष पंकज महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम के बहाने हम सभी आपस के गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से मिलकर रंग गुलाल लगाकर एकता का संदेश देने का काम करें। कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है। यह आशुरी शक्तियों पर ईश्वरीय शक्तियो को दर्शाने का पर्व है। इसी के तहत आज सभी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर शुभकामनाए दी।

इस दौरान यूनियन में आस्था रखते हुए कारो से नरेश कुमार, ढोरी से जोगिंदर कुमार व खासमहल से सुबोध कुमार ने सदस्यता ग्रहण किया। इसके पश्चात सभी ने अबीर, गुलाल समेत फूलों की होली खेली। इस दौरान गीत संगीत का दौर चला। होली के गीतों की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम में सबों के पांव थिरके। सभी एक दुसरे को अबीर ,गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिये।

मौके पर बीएंडके कोषाध्यक्ष अवनित कुमार, खासमहल सचिव रंजित महतो, ढोरी सचिव जयनाथ मेहता, सहसचिव टेकनारायण महतो, फुसरो नगर प्रमुख दीपक महतो, मनोज कुमार, दीपक गुप्ता, सोनू खान, जितेंद्र नायक, रोहित कुमार, आनंद सोनी, सुमित कुमार, विश्वजीत सिंह, विशाल कुमार, अजय राम, राजू यादव, सुमित चौहान, विजय कुमार, सागर कुमार, राजनाथ कुमार साहनी, महेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *