Advertisement

जेएलकेएम महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ने में दें योगदान-पूजा महतो

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के महिला मोर्चा द्वारा बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली मोड़ स्थित नटखट मैरिज हॉल मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर जेएलकेएम के गोमिया विधान सभा प्रत्याशी रही और महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष पूजा महतो ने बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संघर्ष नहीं करना पड़े, इसलिए बच्चियों को शिक्षा देना जरूरी है। उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी तो वे अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगी।

महासचिव उषा महतो और फिटनेस कोच रजनी कुमारी ने कहा कि महिलाएं जिस क्षेत्र में है, वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। महिलाओं से सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। सचिव लकी कुमारी, कान्ति कुमारी, सह सचिव खुशबू कुमारी और उपाध्यक्ष उषा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं इंजीनियर, डॉक्टर, पायलट, पुलिस व् सेनाधिकारी बनकर देश सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान से ही देश और राज्य विकास करेगा।

आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ ने कई रंगारंग कार्यक्रम और विभिन्न प्रकार के गेम की भी प्रस्तुति की। कार्यक्रम मे बेहतर प्रदर्शन करनेवाली महिलाओ को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो महिला मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *