Advertisement

लड़कियों का नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर सहयोगिनी द्वारा प्रशिक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लड़कियों का नेतृत्व क्षमता विकास के लिए लाइफ स्किल प्रशिक्षण का आयोजन 2 मार्च को सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत भवन में किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया सुमित्रा कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के पास जानकारी का अभाव होने के कारण जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रही है। सहयोगिनी द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण से उन्हें जानकारी मिल रहा है तथा लाइफ स्किल पर दी जा रही प्रशिक्षण से उन्हें अपने भविष्य को संवारने में काफी मदद मिलेगा।

पंचायत समिति सदस्य प्रिया देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों तथा महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सरकार की योजनाओं की जानकारी दिए जाने से यह वर्ग विकास के मुख्य धारा से जुड़ पाएगा। प्रशिक्षक प्रेम कुमार महतो ने कहा कि लाइफ स्किल का प्रशिक्षण के माध्यम से लड़कियां भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकती है। सहयोगिनी समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि कसमार प्रखंड के 30 गांव में किशोरी क्लब बनाकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा महिला हिंसा रोक थाम पर काम किया जा रहा है। रेखा देवी ने कहा कि किशोरियों का नेतृत्व क्षमता का विकास को लेकर विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रूपलाल महतो, मंजुश्री शंखवार, सुनीता देवी, उर्मिला कुमारी, निशा कुमारी, प्राची कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ममता कुमारी, सृष्टि कुमारी, नेहा कुमारी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *