वन बचाव समिति केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश महतो के निधन पर शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश महतो के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार दिवंगत जगदीश महतो बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हिसीम गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर पाते ही गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो उनके आवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि दिवंगत के कड़ी मेहनत से हीं क्षेत्र के जंगलों में बचाया जा सका।

आज उनकी कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में इनका व्यवहार कुशल रहा। इसके चलते उत्तरी छोटा नागपुर में वन बचाव का अभियान चलाकर जंगलों को बचाने हेतु कमेटी का भी विस्तार किया गया था। जिसका परिणाम सफल रहा और जंगलों में लकड़ी को बचाया जा सका।

श्रद्धांजलि सभा आयोजन तथा इस दु:ख की घड़ी में जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, डॉ जीतलाल महतो, मनोज कुमार महतो, सोमर महतो, फणींद्र मुंडा, उमेश कुमार जायसवाल, लालदेव महतो, उमेश महतो, समिति सदस्य दिलीप महतो, विनोद महतो, उमेश महतो, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य दिलीप हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर मुर्मू, आनंद महतो, झरी महतो, बालेश्वर हेंब्रम उर्फ बाले, सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ महतो, दुर्गापुर के मुखिया अमरेश कुमार महतो, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर रजक, धनलाल कपरदार आदि ने शोक व्यक्त किया।

 58 total views,  58 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *