Advertisement

सड़क दुर्घटना में डंपर चालक की मौत के बाद एस पौंड में शव के साथ आंदोलन

ग्रामीण आश्रित को मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर छाई ट्रांसपोर्टिंग करवाया बंद

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल एक पौंड से छाई लेकर रामगढ़ जा रहे हाइवा डंपर चालक मनोज नायक की मौत बीते 28 फरवरी की संध्या बोकारो जिला के हद में जारीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक हाइवा डंफर चालक के परिजनों एवं स्थानीय रहिवासियों ने दूसरे दिन एक मार्च को डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौंड में शव के साथ आंदोलन शुरू कर दिया है। साथ ही एड पौंड से होने वाली छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को भी ठप करवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक चालक लॉर्ड्स कम्पनी के अधीन बोकारो थर्मल एस पौंड से डंपर के द्वारा छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगा था। मृतक डंपर चालक गांधीनगर थाना क्षेत्र के कुरपनिया का रहने वाला बताया जा रहा है। आंदोलन कर रहे मृतक चालक के परिजनों सहित जनप्रतिनिधियो का कहना है कि जब तक कंपनी के अधिकारी वार्ता कर उचित मुआवजा एवं नियोजन नहीं देंगे, तब तक छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप्प रहने के साथ साथ मृतक चालक का शव एस पौंड में ही रहेगा। मृतक चालक का दो पुत्र है। आंदोलनकारी मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा तथा एक आश्रित को संबंधित कंपनी में नियोजन की मांग पर अड़े है। समाचार प्रेषण तक आंदोलन जारी है।

मौके पर बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस की महिला नेत्री पम्मी सिंह, मंजूर आलम, रिजवान अहमद, पंकज सिंह, कुरपनिया पंचायत के मुखिया आनंद प्रताप सिंह, रामकुमार यादव, मालो, लक्ष्मण यादव, बिट्टू, रोहित, गोबिंदपुर बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घांसी, भाजपा नेता विनय पांडेय, टेकलाल महतो, संदीप सिंह, भैरव कुमार, कृष्णा पटवा, कार्तिक कुमार, विशाल कुमार, संदीप महतो, तनोज कुमार, पिंटू रवानी, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *