भीम आर्मी राष्ट्रीय संगठन सचिव का बोकारो जिला कमिटी द्वारा भव्य स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव नान्हू राम 20 फरवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो पहुंचे। यहां उन्होंने अंम्बेडकर प्रतिमा प्रस्तावित चौंक पुराना बीडीओ औफिस ढोरी स्थित बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर भीम आर्मी बोकारो जिला कमिटी की ओर से भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव का फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वे भीम आर्मी धनबाद जिला द्वारा प्रस्तावित रविदास जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव नान्हू राम ने कहा कि भीम आर्मी पुरे झारखंड सहित देश के सभी राज्यों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के शोषित, पीड़ित, दबे, कुचलो का आवाज भीम आर्मी है। कहा कि बिते दिनों रविदास जयंती के दिन कोडरमा जिला के हद में रूपनडीह गांव में रविदास जयंती मनाई जा रही थी, उसी समय असामाजिक तत्वों द्वारा हमला और मारपीट किया गया। यहां पुलिस प्रशासन पर भी हमला किया गया।

कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट कर उल्टा पुलिस रविदास समाज समर्थकों को केश कर जेल भेज रहा है। पुलिस दलितों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। साथ ही बीते 13 फरवरी को देवघर में शिक्षक संजय दास को दिनदहाड़े बम से हमला कर हत्या कर दिया गया। अपराधी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठ गई है।

उन्होंने कहा कि अन्य बहुत सारे मामलों को लेकर वे बहुत जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे और
बहुत जल्द भीम आर्मी संस्थापक आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह एवं मुख्य महासचिव कमल सिंह वालिया का कार्यक्रम बोकारो जिला की धरती पर बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास के नेतृत्व एवं भीम आर्मी बोकारो जिला कमिटी के नेतृत्व में विशाल जनसभा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में संगठन मजबुती के साथ निगम, नगरपालिका, नगर परिषद का चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ क्षेत्र में लग जाएं एवं सभी जगह कमिटी विस्तार करें।

स्वागत करने वालों में भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, जिला उपाध्यक्ष मेघू दिगार, आज़ाद समाज पार्टी जिला संयोजक अमरजीत कुमार, उपाध्यक्ष कैलाश महतो, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष शशी कुमार, शेखर कुमार दास, अंम्बेडकर विचार मंच संयोजक विश्वनाथ दयाल राम, रंजीत आदि उपस्थित थे।

 69 total views,  9 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *