Advertisement

झामुमो ने बांधडीह में चलाया सदस्यता अभियान  

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झामुमो बोकारो जिला संयोजक रतन लाल मांझी के नेतृत्व में झामुमो का सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाये जा रहें हैं। इसी क्रम में जिला के हद में जरीडीह प्रखंड में भी 19 फरवरी को सैकड़ो रहिवासियों को झामुमो का सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर मांझी ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत सदस्यों की संख्या पर निर्भर करता है। इसी उद्देश्य से बोकारो जिला में झामुमो का सदस्यता अभियान बहुत ही जोर शोर से चलाया जा रहा है। कहा कि जरीडीह प्रखंड में 40 हजार सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य के अंतर्गत प्रखंड के बांधडीह स्थित मांझीडीह क्लब भवन में नई कमेटी का चुनाव के दौरान सोमर मुंडा की अध्यक्षता में अध्यक्ष बाबूचंद हेंब्रम, सचिव राजेंद्र मरांडी, कोषाध्यक्ष प्रेम किस्कू के साथ साथ बड़ी संख्या में झामुमो का सदस्य बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *