प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। गंझूडीह में बन रहे सड़क निर्माण को लेकर अनियमितता का आरोप रहिवासियों ने ठेकेदार पर लगाया है। दूरभाष पर बात करने पर संबंधित कार्य के संवेदक ने रहिवासियों के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड हजारी पंचायत के गंझूडीह में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर 19 फरवरी को स्थानीय रहिवासियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। रहिवासियों के अनुसार उक्त सड़क निर्माण में दोयम दर्जे का सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। वही सड़क निर्माण की ढलाई की मोटाई को भी कम बताया।
बताते चले कि उक्त सड़क का शिलान्यास गिरिडीह सांसद एवं गोमिया के पूर्व विधायक ने बीते वर्ष 30 सितंबर 2024 को किया था। यह सड़क कोनार नदी लाल पुल से क्रांति मोड़ तक बनना है। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार घटिया निर्माण से सड़क ज्यादा दिन नहीं चल पायेगा। इस संबंध में संबंधित कार्य के संवेदक से दूरभाष पर बात करने पर कहा कि रहिवासियों का आरोप बेबुनियाद है। कहा कि तय मानक के अनुसार सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
165 total views, 2 views today