Advertisement

कलश यात्रा के साथ गणपति धाम ढोरी में शिवशक्ति महायज्ञ शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी बस्ती के सौतारडीह में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 16 फरवरी को सात दिवसीय श्रीश्री शिव शक्ति महायज्ञ व 32वां वार्षिक गणेश मेला शुरू किया गया।

यहां गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालू शामिल हुए। जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की आकर्षक झांकी थी। मुख्य यजमान आकाश कर्मकार व उनकी पत्नी पूजा कर्मकार, विक्रांत शर्मा उर्फ मंटू व उनकी पत्नी किरण देवी थे।

जानकारी के अनुसार कलश यात्रा ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित स्व प्रकट बाबा गणपति धाम मंदिर परिसर से निकली और ढोरी बस्ती, राम रतन हाई स्कूल, रहीमगंज, रानीबाग, फुसरो बाजार, नया रोड फुसरो होते हिंदुस्तान पुल के समीप दामोदर नदी तट पहुंची। यज्ञाचार्य हरिशरणम कुटीर बी देवघर के हीरालाल शास्त्री (वेदाचार्य) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा नया रोड फुसरो, पटेल चौक होते यज्ञ मंडप पहुंची और कलशों को स्थापित किया गया।

महायज्ञ व मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष गिरिराज गिरि, उपाध्यक्ष यमुना महतो, दीपक गिरि, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, उप सचिव लालमोहन महतो, जयप्रकाश गिरि, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष अजय कुमार गिरि, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, उप मेला प्रभारी सोनू कुमार, संगठन मंत्री विशाल गिरि, बिपीन कुमार महतो, विक्की गिरि के अलावे पुरूषोत्तम कुमार, दिलीप कुमार, सभी संयोजक, सदस्य व ग्रामीण लगे हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता विक्रम पांडेय, दिनेश सिंह, श्रीकांत सिंह यादव, फुसरो नप के निवर्तमान पार्षद भरत बर्मा, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर सहित अरूण रवि आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *