Advertisement

पूर्व विधायक लंबोदर की हालत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के पूर्व विधायक व आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ लंबोदर महतो की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

पूर्व विधायक डॉ लंबोदर के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो समेत कई आजसू नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बताते चले कि डॉ लंबोदर महतो आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव है। उन्होंने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोमिया सीट से झामुमो प्रत्याशी और वर्तमान में मंत्री योगेंद्र प्रसाद को हराया था। लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले डॉ लंबोदर आजसू पार्टी के थिक टैंक और सुदेश महतो के करीबी माने जाते हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *