Advertisement

केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी कॉलोनी में दिनदहाड़े बंद आवास से लाखों की चोरी

एन. के. सिंह/राजेश कुमार/फुसरो, बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के रिजनल अस्पताल कॉलोनी ढोरी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने यहां एक व्यक्ति के घर से 2 लाख कैश समेत लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गगे। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। इसे लेकर पुलिस द्वारा श्वान दस्ते की भी मदद ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने बेरमो थाना क्षेत्र के रिजनल कॉलोनी रहिवासी उदेश्वर सिंह के घर से दिनदहाड़े नगद 2 लाख रूपये और लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गये। चिंता की बात यह कि मकान मालिक 15 फरवरी को आधे घंटे के लिए घर से बाहर बाजार खरीदारी के लिए गए थे। इतने में ही चोरों ने अलमीरा तोड़कर 2 लाख की नकदी और जेवरात ले उड़ा।

घटना के बाद आसपास के रहिवासियों ने इसकी सूचना बेरमो पुलिस को दी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और पूरे घर में छानबीन कर रही है, लेकिन चोर अभी तक पकड़ा नहीं गया है। सवाल ये है कि आखिर चोरी की ये वारदात कब थमेगी। क्या पुलिस का डर-भय खत्म हो गया है या फिर पुलिस भी ये मान ली है कि चोरों को काबू करना उनके वश में नहीं है। फिलहाल पुलिस अपनी ओर से चोरी की घटना को लेकर छानबीन में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *