Advertisement

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मधुकरपुर में चलाया सदस्यता अभियान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत में 13 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार मधुकरपुर एवं रानीटांड़ मुंडा टोला में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों व युवाओं को झामुमो का सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस दौरान उपस्थित झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य धीरेंद्र नाथ महतो, सुभाष चंद्र ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, धनंजय स्वर्णकार, रमेश कुमार वर्मा, धर्मनाथ महतो, अंजय महतो, प्रकाश हजाम की उपस्थिति में सभी टोले में घूम घूमकर रहिवासियों को झामुमो की सदस्यता अभियान से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर पूरे प्रदेश में झामुमो को और ज्यादा मजबूत बनाने की अपील की गई।

मौके पर पंचायत के कार्यकर्ता जगेश्वर मुंडा, मिन्हाज अंसारी, विक्रम महतो, लखन लाल मुंडा, महेश मुंडा, भदरु मुंडा, धनेश्वर मुंडा, उमेश मुंडा, मीना देवी, यशोदा देवी, संगीता देवी, प्रमिला देवी व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *