Advertisement

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर विद्यालय ने निकाला गया प्रभात फेरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो के प्रांगण में 12 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा फुसरो नगर में स्थित शारदा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकालकर रहिवासियों को संत रविदास के त्याग और महान व्यक्तित्व से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, सचिव अमित कुमार सिंह, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताया जाता है कि विद्यालय में संयुक्त रूप से जयंती मनाने के बाद शारदा कॉलोनी में संत रविदास अमर रहे के उदघोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का समापन शारदा कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में किया गया।

प्रधानाचार्य एवं सभी अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के भैया बहन के द्वारा उनके जीवनी एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ विद्यालय के आचार्य साधन चंद्रधर, भगवती नोनिया ने भी अपने विचार रखें।

प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास के आदर्शों पर चलकर हम अगर आगे बढ़े, तो जीवन के हर लक्ष्य को पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में उपेक्षित वर्ग भी त्याग, तपस्या और समर्पण के भाव के साथ ईश्वर की प्राप्ति कर सकता है। मन में ईर्ष्या तथा द्वेष को त्याग कर हम सभी को जन सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए। लगभग 200 की संख्या में अभिभावक, बंधु, भगिनी की कार्यक्रम में उपस्थिति थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी एवं कर्मचारी बंधु भगिनी का विशेष योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *