एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनमोड़-फुसरो मार्ग पर पिछरी बस्ती स्थित ओंकार पीठ आश्रम में श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव महाराज व श्रीमत नित्य सुंदर ब्रह्मचारी का जन्म महोत्सव सह चरित्र गठन आंदोलन सभा वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 11 फरवरी की सुबह उषा कीर्तन व ग्रामीणों के साथ नगर भ्रमण किया गया। इसके उपरांत ओंकार पीठ भगवान एवं गुरु महाराज की संपूर्ण उपासना की गई। इस दौरान जामगड़िया से आए ब्रह्मचारी प्रियव्रत अखंड व ब्रह्मचारिणी संघमित्रा, गुरु भ्राता पालतूराम महतो, गोकुलचंद महतो, नकुल मिश्रा, आनंद मिश्रा, अनंत मिश्रा, देवीलाल मिश्रा, लालजी मिश्रा, नागेन्द्र मिश्रा, गणेश पाल, निक्कू मिश्रा, जयनाथ साव, राजू पोद्दार, कैलाश महतो, बासु दिगार, आलोक रजवार, साधना देवी, रजनी देवी सहित दर्जनों श्रद्धालूगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply