एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार मे 9 फरवरी को एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। संयोगवश कार सवार कोई हताहत नहीं हुआ है।
बताया जाता है कि फुसरो बाजार में कार क्रमांक-JH 09AK 6677 अचानक असंतुलित होकर सड़क के किनारे बने डिवाईडर से टकरा गई। जिससे कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। बताते चलें कि उक्त कार में डीएवी ललपनिया के शिक्षक सवार थे। सभी गोड्डा से ललपनिया जा रहे थे।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह तथा सीसीएल कर्मी सुजीत कुमार चौहान आदि मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। वही घटना मे घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। इस दौरान उक्त कार को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया एवं कार सवारों को घर जाने के लिए उचित व्यवस्था किया।
![]()













Leave a Reply