Advertisement

चूनाभट्टी पुलिस में भारतीय न्याय संहिता को लेकर कार्यशाला

मुश्ताक खान/मुंबई। चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद में नागरिकों को भारतीय न्याय संहिता के प्रति जागरूक करने के लिए भव्य कार्यशाला का आयोजन कुर्ला पूर्व के उमरवाड़ी कुरेशी नगर में किया गया। इस अवसर पर नेहरूनगर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त यूसुफ सौदागर और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निशा जाधव के नेत्रित्व में नए कानून (बी एन एस) के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई। हालांकि बी एन एस की विभिन्न धाराओं को प्रभावी कार्यान्वयन व जनता को रु ब रु कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद में सम्राट अशोक मार्ग स्थित उमरवाड़ी कुरेशी नगर के नूरी मजीद में आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्थानीय बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस कार्यशाला में पुलिस निरीक्षक संतोष काटे, सपोनि गजानन गोटे, पुलिस उपनिरीक्षक वक्षे के अलावा पुलिस हर समुदाय के गणमान्य उपस्थित थे।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निशा जाधव ने महिलाओं के अधिकारों और उनकी प्राथमिकताओं पर अधिक जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पोस्को एक्ट, नशाखोरी, गैंगवार के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और साइबर अपराधों के शिकार छात्रों के बारे में उदाहरणों के साथ विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती निशा जाधव ने छात्र और छात्राओं को शिक्षा के प्रति कई टिप्स भी दिए। वहीं पी आई संतोष काटे ने बाल मजदूरों पर होने वाले अत्याचार और शोषण पर लगाम कसने की बात कही। इस कार्यशाला में नेहरूनगर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त यूसुफ सौदागर ने अधिवक्ता प्रणिल गाडवे द्वारा नागरिकों को क़ानूनी सलाह देने आभार जताया।

Tegs: #Workshop-regarding-indian-code-of-indian-code-in-limebhatti-police

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *