Advertisement

महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूर का शव सनयगढ़ा पहुंचते ही गांव में छाया मातम

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत टोला पुटकाडीह के सनयगढ़ा रहिवासी 22 वर्षीय सहदेव किस्कू का शव 7 फरवरी की सुबह गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। उनकी माता मासोमत ब्रांडी देवी सहित ग्रामीणों की चीत्कार से इलाका गूंज उठा। मां रो रो कर बार बार बेहोश हो रही थी।

बताते चले कि मृतक सहदेव किस्कू ढाई माह पूर्व अपने अन्य दो साथियों के साथ काम करने महाराष्ट्र गया था। महाराष्ट्र के पालघर जिला के हद में बोईसर थाना क्षेत्र के विराज प्रोफाइल स्टील प्लांट नामक कंपनी में वह दैनिक मजदूरी का काम करता था। वहीं के एक घर में वह रहता था। मृतक के चचेरा भाई सह वार्ड सदस्य बुधन किस्कू एवं मुखिया अरविंद मुर्मू ने बताया कि बीते पांच फरवरी को अचानक महाराष्ट्र से फोन आया कि सहदेव किस्कू एक फरवरी को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है। हम थाना से बोल रहे है।

शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाओ। बुधन ने बताया कि आनन फानन में महाराष्ट्र के बोइसर गए तो पंखा से लटका मृतक का फोटो दिखाया गया, जिसमें हाथ बंधा हुआ और पेंट खुला हुआ तथा खाना भी थाली पड़ा हुआ था। फोटो देख कर ऐसा नहीं लगा कि उसने आत्माहत्या किया है, परंतु महाराष्ट्र पुलिस के दबाव में मै कुछ नहीं बोल पाया। वहां के पुलिस के अनुसार एक सुसाइड नोट बुक भी मिला, परन्तु हमें नहीं दिखाया गया। मृतक का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है जो हमें नहीं दिखाया गया।

मृतक का चचेरा भाई बुधन किस्कू ने महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर संदेह जताया और कहा कि मेरा भाई को मार कर फांसी से लटकाया गया है। वहां की पुलिस कुछ छुपा रही है।
मृतक दो भाई था। उसके पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका था। बड़ा भाई घर में रहकर घर का काम देखता था। सहदेव बाहर काम कर जीविका चलाने के लिए गया था। पंचायत के मुखिया अरविंद मुर्मू ने बताया कि शव लाने में सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रांची का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

बताया कि 7 फरवरी को शव एंबुलेंस द्वारा सड़क मार्ग से लाया गया। मौके परिजनों ढाढस देने पहुंचे जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू, मुकेश महतो, कौशर हाशमी, गंगा तुरी, राजू किस्कू, शंभू मुर्मू, बाबूदास मुर्मू, फूलचंद मरांडी, बुधन सोरेन, परमेश्वर सोरेन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *