Advertisement

छह दिवसीय ब्रह्मोत्सव सह श्रीमहालक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर में नारायणी नदी किनारे साधु गाछी स्थित श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् दिव्य देश परिसर में छह दिवसीय 26वां ब्रह्मोत्सव सह श्रीमहालक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर 7 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का नेतृत्व श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य कर रहे थे।

महायज्ञ के मौके पर महायोगिराज श्रीत्रिदण्डी स्वामी महाराज के श्रीविग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भी संपन्न होगा। 7 से 12 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ का कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुबह में निकाली गयी। सोनपुर नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं द्वारा नारायणी घाट पर पहुंच कर विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में गंगा जलभरी की गयी। पुनः कलश यात्रा गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम नौलखा मंदिर पहुंचकर विराम लिया।

वहीं 8 फरवरी को गरुड़ ध्वजारोहण और यज्ञारंभ होगा। महायज्ञ कार्यक्रम के तहत आगामी 9 फरवरी को वैष्णव सम्मेलन का आयोजन होगा। जबकि 10 फरवरी को भगवान का रथोत्सव के साथ नगर भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके तहत आगामी 11 फरवरी को भगवान बाला जी का कल्याण विवाह महोत्सव तथा आगामी 12 फरवरी को महापूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन होगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *