Advertisement

बोकारो स्टील के उत्साहित हजारों कामगार बन रहे झामुमो का सदस्य-बीके चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा पूरे राज्य मे चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी के नेतृत्व मे बोकारो स्टील प्लांट मे कार्यरत इस्पाकर्मी एवं ठेकाकर्मीयों के बीच दसवें दिन 6 फरवरी को कोक ओवेन एन्ड कोक केमिकल विभाग मे सदस्यता अभियान चलाया गया।सदस्य बनने के लिए प्लांट के कामगार कतारबद्ध होकर सदस्यता फार्म मे अंकित डाटा को भरवाते हुए हस्ताक्षर किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रदेश मे अकूत खनीज सम्पदा के रहते हुए यहां देश मे सबसे ज्यादा भुखमरी, बेरोजगारी फैला था। सभी प्रकार के विकास से यह राज्य अबतक दूर था। परिस्थित को देखते हुए झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन के नेतृत्व मे राज्य को अलग करने की लड़ाई के पश्चात राज्य तो अलग हुआ, लेकिन इन 24 बर्षों में अधिकतम शासन भाजपा का रहा, जो राज्य को लूटने का काम किया।

कहा कि जनता समझते बुझते भाजपा को सत्ता से बेदखल करते हुए हेमंत सोरेन की सरकार बनवाई। जो गत 6 बर्षों मे झारखंड का काया कल्प करते हुए राज्य को सुख समृद्ध बनाने मे लगे हुए है। इसलिए झामुमो को और भी मजबूत और ताकत देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान प्लांट मे पूरा होने के बाद नगर प्रशासन के हर विभाग मे भी निरंतर जारी रहेगा।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, एस के सिंह, अनील कुमार, सी के एस मुंडा, तुलसी साहू, आई अहमद, रोशन कुमार, आर बी सिंह, रामेश्वर मांझी, बिनोद कुमार, ए के मंडल, अनुप मंडल, आशीष मोदी, मोहन मरांडी, सुनील बैठा, विनय उरांव, सुनील कच्छप, तपेश्वर कुमार, भगीरथ, बलराम, तरनी महतो इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जय झारखंड मजदूर समाज के कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *