Advertisement

डीएवी तेनुघाट में महात्मा एनडी ग्रोवर की मनायी गई पुण्यतिथि

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 6 फरवरी को महात्मा एनडी ग्रोवर की 17वीं पुण्यतिथि मनायी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की तथा श्रद्धांजलि दी। यहां विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पुष्पांजलि कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर प्राचार्या ने महात्मा ग्रोवर के डीएवी के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की। विद्यालय की छात्रा त्रिष्या अग्रवाल एवं संस्कृति कुमारी द्वारा दिवंगत ग्रोवर के योगदान पर हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में विचार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर हलधर महतो, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, अजय तिवारी, शुभम प्रसाद, काजल कुमारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिका व् छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *