Advertisement

हरमू हाउसिंग कॉलोनी में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड स्वास्थ्य मिशन, आशा महिला समिति हरमू एवं रांची सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 19 जनवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर झारखंड की राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ति छठ घाट के समीप ज्ञान रश्मि हाई स्कूल में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक रहजवासियों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य रोग जांच, नेत्र रोग जांच, हियरिंग (कान) जांच एवं दांत जांच किया गया। उक्त जानकारी देते हुए रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने बताया कि इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक सभी जगहों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे।

उक्त शिविर के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह सचिव हरीश नागपाल और एस मृदुला, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह एवं आशा महिला समिति हरमू के अध्यक्ष सुमित्रा किस्कू, आशा देवी, ब्रतती मिश्रा, निशा, बेबी कुमारी, ममता देवी, उर्मिला देवी, बालमति कुमारी, सोमरी देवी, सविता कुमारी, अंकिता कुमारी, उर्शिला कुमारी, रतनी उराइन, किरण मिश्रा, इलिसबा तिर्की, बिंदु कच्छप का योगदान रहा।

वहीं शिविर को सफल बनाने में इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डॉ प्रतिमा, मुकुंद मिश्रा, पुतुल कुमारी, वंदना लकड़ा, सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के डॉ नौशाद, रंजन सिंह, निशु कुमारी, भरत ऑप्टिकल्स के विशाल कुमार, आनंद कुमार, हरमू स्थित स्माइल डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ अभय कुमार, डॉ प्रियंकेश कुमार, कविता कुमारी, बरियातू स्थित हियर जैप क्लिनिक के अनुरंजन कुमार,अनीश कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *