Advertisement

क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ सीसीएल सीकेएस ढोरी का एजेंडा वार्ता बैठक सम्पन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र का 51 सूत्री एजेन्डा वार्ता को लेकर बैठक 18 जनवरी को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा तथा संचालन अमला अधिकारी कार्मिक सुरेश सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर यूनियन की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा संचालन विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में सीसीएल संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रविन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

वार्ता में सर्वप्रथम प्रबंधन की ओर से ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि प्रबंधन व ट्रेड यूनियन एक दूसरे के पूरक होते है। संगठन व प्रबंधन के सामन्जस्य से कोल इंडिया आज देश मे कोयला उत्पादन कर देश मे ऊर्जा के श्रोत में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वही रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की एजेंडा बैठक में कामगरों के 51 सूत्री ज्वलन्त समस्याओं पर संगठन की ओर से प्रबंधन को ध्यानाकर्षित कराया गया है।

जिसमें कर्मचारियों के आवास मरम्मत, एसएलपी, शुद्ध पेयजल, कामगरों के सैप से कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों, सुरक्षा, आवास आवंटन कमेटी, माईन्स, अल्ट्रासाउंड, सीआरपी, थायरॉइड जांच आदि ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया है, जिस पर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।

वार्ता में उपरोक्त के अलावा परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, राजीव सिंह व शैलेश प्रसाद, एसओसी मनोज कुमार, एसओईएंडएम जी. मोहंती, एएफएम शाहिद हुसैन, सीएमओ डॉक्टर संजय सिन्हा, वही यूनियन की ओर से नुनुचंद महतो, शाहनवाज खान, हीरालाल रविदास, राजेश पासवान, भुनेश्वर यादव, सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, फूलचंद किस्कू, प्रतोष कुमार रॉय, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, भोला राम, गौतम लोहार, चंद्रकांत प्रसाद, शरद कुमार, गणेश स्वामी, उमेश कुमार, गब्बर सिंह, प्रेमलता देवी, सुमिति कुमारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *