Advertisement

युवक द्वारा थूकने के बाद माफी मांगने के बाद कार्रवाई के खिलाफ माले का विरोध मार्च

सीसीटीवी फुटेज एवं कर्मियों से घटना की जांच कर दोषी पर हो कारवाई-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। युवक द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में भूलवश थूकने के बाद गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने के बाद भी बीडीओ द्वारा किए गये कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर 18 जनवरी को भाकपा माले द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। नेतृत्व माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे।

ज्ञात हो कि ताजपुर प्रखंड परिसर में फेंका गया थूक को जेल भेजने के नाम पर बीडीओ गौरव कुमार द्वारा पीड़ित नाबालिग युवक चितरंजन कुशवाहा से झारू से साफ करवाने, पानी से धुलवाने, पैर पकड़कर माफी मांगने के बाबजूद पुलिस के हवाले किये जाने वाला ताजपुर को शर्मशार एवं अपमानित किए जाने की घटना के खिलाफ भाकपा माले के झंडे-बैनर तले अस्पताल चौक से विरोध मार्च निकाला गया।

विरोध मार्च में शामिल माले कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर की धरती ताजपुर को शर्मशार करने वाला बीडीओ शर्म करो, ताजपुर का अपमान नहीं सहेगा छात्र-नौजवान, घटना की जांच कर दोषी बीडीओ पर कारवाई करो आदि नारे लगाते बाजार भ्रमण के बाद पुनः अस्पताल चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

सभा को भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, मो. कयूम, मो. चांद बाबू, राॅकी खान, सुरेश कुमार, मो. हुसैन आदि ने संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले की 11 सदस्यीय जांच टीम ने थूक फेंकने की जगह का स्थल निरिक्षण, कर्मी एवं उपस्थित जनों से मिलकर जांच की।

उन्होंने जांच के हवाले से बताया कि बीते 17 जनवरी को पीड़ित युवक द्वारा प्रखंड कार्यालय के बाहर सड़क किनारे थूक फेंका गया था। बीडीओ ने जेल भेजने की कथित रूप से धमकी देकर पहले झारू देकर थूक को साफ करवाया, फिर पानी से धुलवाया। इसके अलावा युवक से उठ-बैठ करवाया गया। पैर पकड़कर माफी मंगवाया गया। बाबजूद इसके पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस घटना से कर्पूरी ठाकुर की धरती ताजपुर शर्मशार है। अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना बीडीओ के सामंती प्रवृत्ति को दर्शाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से घटना का सीसीटीवी फुटेज, उपलब्ध कर्मी एवं अन्य जनों से जांच कर दोषी बीडीओ पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *