पत्रकार निर्मल महाराज के पिता का निधन, शोक में परिजन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। देश के एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार के बोकारो जिला प्रभारी निर्मल महाराज के 75 वर्षीय पिता निवारण चंद्र महाराज का 18 जनवरी के अहले सुबह उनके पैतृक गांव कसमार में निधन हो गया। उनके निधन से बोकारो सहित कसमार ग्रामवासी ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

बताते चले कि दिवंगत निवारण महाराज के निधन से कसमार महाराज टोला में एक अध्याय का अंत हो गया है। दिवंगत महाराज अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण और सामाजिक कार्य के लिए जाने जाते रहेंगे। वे गरीबों को आगे बढ़कर काफी सहयोग करते थे। उन्ही की देन है कि कसमार महाराज टोला से कसमार चौक तक सड़क निर्माण उन्होंने अपने निजी खर्च से करवाया था। जिस कारण स्थानीय रहिवासी उनके कार्यों की सराहनीय करते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई अखबारों में लेखन भी किए हैं। साथ ही हवाई जहाज पायलट में भी नौकरी लगा था।

बीएसएल प्लांट में भी नौकरी लगा। सभी नौकरी को उन्होंने सामाजिक कार्य करने हेतु त्याग देकर सामाजिक कार्य में लग गए और निरंतर सामाजिक कार्य ही करते रहे।

दिवंगत निवारण महाराज स्वाभाविक व मिलनसार स्वभाव के कारण हमेशा ग्रामीणों के दिल में बसे रहते थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। जिनमे इनके दो पुत्र, पोता-पोती, नाती नतीनी शामिल है। इनके निधन से बोकारो सहित पूरे कसमार प्रखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर बोकारो जिला के कई वरीय अधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी, जाने-माने वरीय नेतागण सहित पूरे कसमार प्रखंड के सैकड़ो रहिवासी उनके आवास पहुंचकर परिवार जनों को सांत्वना दी एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 69 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *