Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय से चलंत लोक अदालत वाहन को कराया गया रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने 16 जनवरी को चलंत लोक अदालत वाहन को रवाना किया।

इस संबंध में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि झालसा के निर्देश पर 15 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे बेरमो अनुमंडल में चलंत लोक अदालत वाहन जाएगी और रहिवासियों को लोक अदालत की जानकारी देगी। जिससे उन्हें अपने अपने मुकदमा का निष्पादन करने में सहायता होगी। इस दौरान वाहन पूरे अनुमंडल के सभी प्रखण्ड के सभी क्षेत्र में जाएगी। इस अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी भी मौजूद रहेंगे। जो सभी को कानूनी जानकारियां के साथ साथ मामलों के निष्पादन के बारे मे जानकारी देंगे।

ज्ञात हो कि, चलंत लोक अदालत वाहन को संयुक्त रूप से जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार और मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने झंडा दिखा कर रवाना किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, राजीव कुमार तिवारी, सुभाष कटरियार, बैजनाथ शर्मा, महुआ कारक, विश्वनाथ, जीवन सागर, कुमार गौरव, दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी, वीणा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *