Advertisement

एल्यूमीनियम फैक्ट्री के बायलर फटने से एक मजदूर की मौत व् 8 घायल

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में पूसा रोड स्थित अल्युमिनियम फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से 15 जनवरी को एक मजदूर की मौके पर हीं मौत हो गयी, जबकि इस घटना में 8 मजदूर के घायल होने की चर्चा है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृत मजदूर का शव मौके पर पड़ा है। घटना के बाद से फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी का माहौल है।

भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर फैक्ट्री का मेंटेनेंस नहीं करने एवं श्रम कानून का उल्लघंन करने के दोषी प्रबंधक पर कार्रवाई करने, मृतक के परिजनों को 20 लाख रूपये मुआवजा देने, घायलों का सरकारी स्तर पर ईलाज कराने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *