Advertisement

झारखंडी संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टुसू पर्व

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उत्तासारा, सदमा कला, उलगड्डा पंचायत के विभिन्न टोलों से झारखंडी संस्कृति संरक्षण समिति के बैनर तले 14 जनवरी को भसान जातरा की शोभा यात्रा निकाला गया।

समिति के अध्यक्ष लुटन महतो एवं अन्य सदस्य शशि महतो, विक्रम महतो, पिंटू महतो, संदीप महतो, सुरेंद्र महतो, राजू महतो, बिशु महतो ने बताया कि टुसू पर्व कुरमी समुदाय बीते वर्ष का अंतिम पर्व माना जाता है। एक माह से पर्व की तैयारी की जाती है। अगहन माह के संक्रांति से लेकर मकर संक्रांति तक यह पर्व मनाया जाता है।

मकर संक्रांति के दिन टुसू को हर्षौल्लास के साथ विसर्जन किया जाता है। कहा गया कि टुसू पर्व सदियों से हमारे पूर्वज मनाते आ रहे हैं। पूर्व से मान्यता है कि टुसू को कुर्मी समाज के कुंवारी कन्या द्वारा टुसू को बांस के क्वांची से बनाया और सजाया जाता है।

टुसू को ले कर महिला, पुरुष, युवक और युवतियों ने मांदर और डीजे के धुन पर जमकर झूमते और थिरकते नजर आए।
इस मौके पर सबिता देवी, रूबी कुमारी, बबीता देवी, मुनि देवी, अनीता देवी, परमिला देवी, गायत्री देवी, कल्पना कुमारी, मुस्कान कुमारी, यशोदा देवी, रूपा देवी, मुस्कान कुमारी, मधु कुमारी, गुलाबी कुमारी, वर्षा कुमारी, धनेश्वरी देवी, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *