प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको, सलगाबारी स्थित देवस्थल टुंगरी पूजा आयोजन को लेकर 13 जनवरी को ग्रामीण रहिवासियों की बैठक की गयी।
झुंझको के ग्रामीणों की उक्त बैठक टुंगरी परिसर में पंचायत के पूर्व मुखिया श्याम रजवार की अध्यक्षता में की गई। बैठक के पश्चात ग्रामीणों ने बताया कि आगामी 17 जनवरी की रात उक्त स्थल पर नाया पूजारी धनेश्वर मांझी द्वारा पूजा-अर्चना की जायेगी और दूसरे दिन मेले का आयोजन होगा।साथ ही यहां मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
बैठक में श्याम रजवार सहित कौशल रजवार, रूपलाल रजवार, राजेश सिंह, राजू सिंह, जीतलाल मुर्मू, महेश्वर तुरी, बुधन तुरी, सुरेश तुरी, राजकुमार रजवार, सरजू सिंह, दर्शन सिंह आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply