Advertisement

विवेकानंद जयंती पर गुरुनानक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित

— भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा ने सोमवार को गुरुनानक विद्यालय के सभागार में आदर्श मनीषी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई। सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन करते हुए संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय ने स्वामी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने स्वामी जी के राष्ट्र जागरण से सम्बन्धित विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गों का अनुशरण करने पर जोर दिया। मौके पर परिषद की ओर से आयोजित की गई भारत को जानो प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप के विजेता देवअर्पण बनर्जी व आयुष राज तथा जूनियर ग्रुप के शिशिर शोभित व कृतिका भदानी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ उत्तर प्रांतीय गायन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी आस्था, गुरप्रीत, साक्षी, मंतशा, कुलसुम, फरहत व शीतल को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा को हमेशा गुरुनानक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग मिलता रहता है, इसके लिए विद्यालय परिवार को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों ने किया। मौके राजेन्द्र सिंह पूँछिया, रमेश सिन्हा, सावन कुमार, स्वप्ना कुमार, कुंवरजीत सिंह, सुनील मंथन शर्मा, गुरदीप सिंह, ब्यूटी बनर्जी, गौरव कुमार, मंजीत गौरव, झूलन गुप्ता सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *