Advertisement

होटल द पार्क रिट्रीट में समिति गठन को लेकर रांची सिटीजन फोरम की बैठक

जल्द हो रांची नगर निगम सहित पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव-दीपेश निराला

वार्ड 14, वार्ड 29 और वार्ड 35 में नए वार्ड संयोजक का चयन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखण्ड)। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित होटल द पार्क रिट्रीट में 12 जनवरी को रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने की। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलित कर तथा धरती आबा भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।

बैठक में फोरम के पदाधिकारी के साथ रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्ड के नागरिकों ने भाग लिया और रांची नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं जैसे कूड़ा, कचरा जमाव, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटी फूटी जर्जर सड़क की समस्या, साफ शुद्ध पेयजल की समस्या, नाली और ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम की समस्या, पार्किंग और ट्रैफिक सहित विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गयी। बैठक में उपरोक्त समस्या के समाधान के संदर्भ में बात किया गया।

साथ ही रांची सिटीजन फोरम का विस्तार भी किया गया।
बताया गया कि बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 14 में प्रवीण प्रसाद को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 29 में कुशाग्र सिंह को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 35 में जितेंद्र कुमार सिंह को वार्ड संयोजक चयनित किया गया।

उक्त बैठक में उपस्थित सदस्यों ने लंबे समय से झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं होने पर चिंता व्यक्त की और रांची नगर निगम सहित झारखंड के समस्त नगर निकाय में चुनाव करवाने की मांग सरकार से की। बैठक में फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, विवेक कुमार, मृदुला संतोष, शाहिद आलम सहित रवि दत्त, प्रवीण प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सोनी, अमरेश कुमार झा, आदि।

निखिल कुमार राय, अमरनाथ चौबे, परबिन्दर नाथ तिवारी, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, शेखर कुमार, विनोद कुमार यादव, आशीष कुमार, बंटी तिवारी, मीना कुमारी, निशांत चौहान, कुशाग्र सिंह, ओम प्रकाश सर्राफ, संतोष ठाकुर, रितेश कुमार, रामरूप पांडेय, संजय कुमार, अलका महतो, स्वाति प्रिया, प्रिय रंजन झा, संजय कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *