दिशोम गुरु के जन्मदिवस पर 81 हजार पार्टी सदस्य बनाए जाएंगे-रविंद्र शांडिल्य
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कोडरमा जिला के हद में सतगावां प्रखंड समिति झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में 11 जनवरी को झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की 81वां जन्मदिवस नासररगंज चौक पर धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गणेश राय तथा संचालन अजीत यादव ने किया।
इस अवसर पर कोडरमा विधानसभा के पूर्व झामुमो प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य मुख्य रूप से उपस्थित होकर कैंडल प्रज्वलित कर 8 पाउंड का केक काटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु (गुरुजी) के 81वीं जन्मदिवस पर कोडरमा जिले में 81 हजार झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य बनाने का संकल्प लेकर पंचायत एवं गांव में पदयात्रा के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के दौरान हेमंत सरकार की लोक एवं जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देते हुए उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने तथा क्रियान्वित करने का भी कार्य किया जाएगा। मौके पर हितेश मिश्रा, अरुण कुमार, सरोज राजवंशी, मनौवर अली, धनंजय यादव, अरविंद यादव, दिनेश कुमार सिंह, उमेश यादव, राम लखन राय, मंजू देवी, माया देवी, केशव महतो, इंद्रदेव तिवारी, वाल्मीकि तिवारी, बालेश्वर सिंह, अंजू देवी, निगम देवी, विशुंधारी मुसहर, दिलीप मुसहर, गुल्ली राय, दामोदर राय सहित सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply