प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर दियारा के रंगकर्मी सुरेश प्रसाद शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन से दियारा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय शिवजी प्रसाद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र थे।
ग्रामीणों ने सबलपुर के मंगल दयाल सदन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में 11 जनवरी को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि रंगकर्मी स्व. सुरेश प्रसाद शर्मा सबलपुर के प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं नाट्य संस्था राग -रंग से जुड़े थे। उन्होंने नाटकों में अपने अभिनय से दर्शकों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा था। विगत 8 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमेश प्रसाद शर्मा, रिंटु शर्मा, पंकज शर्मा, राजीव कुमार शर्मा लल्लू सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए। उनकी आत्मा की शांति के लिए ब्रज किशोर शर्मा, अवध किशोर शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply